अब बारिश के साथ तूफान भी बनेगा आफत; अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में दाे सप्ताह से कमजाेर चल रहा मानसून फिर से सक्रिय होगा। मानसून सक्रिय होने से राज्य के मैदानी क्षेत्रों में लोगों को उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिलेगा। उन लाेगाें की चिंताएं ज्यादा बढ़ गई है जिनके घर बरसात के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए थे। ऐसे 11 हजार से ज्यादा मकान है जाे आंशिक रूप से प्रभावित हुए है।
राज्य में दाे सप्ताह से कमजाेर चल रहा मानसून फिर से सक्रिय होगा। मानसून सक्रिय होने से राज्य के मैदानी क्षेत्रों में लोगों को उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिलेगा। माैसम विभाग ने आज से 17 सितंबर तक राज्य के विभिन्न भागों में तूफान और भारी बारिश का येलाे अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी इस तरह की चेतावनी ने लाेगाें की चिंता काे बढ़ा दिया है।
उन लाेगाें की चिंताएं ज्यादा बढ़ गई है, जिनके घर बरसात के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए थे। ऐसे 11 हजार से ज्यादा मकान है जाे आंशिक रूप से प्रभावित हुए है। बीते 24 घंटाें के दाैरान पालमपुर में 57, नाहन में 44 और पावंटा साहिब में 17 मिमी बारिश हुई है।
बुधवार यानी आज से प्रदेश के अधिकांश जिलाें में मानसून का असर देखने काे मिलेगा। माैसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि आज से मानसून एक बार फिर सक्रिय हाे रहा है और मानसून 17 सिंतबर तक प्रभाव दिखाएगा। इस बीच राज्य के कुछ हिस्सों में तेज तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है।