दिल्ली में नई सरकार की तैयारी, मोहन लाल बड़ौली बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

दिल्ली में नई सरकार की तैयारी: हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर
हिंदी टीवी न्यूज़, हरियाणा Published by: Megha Jain Updated Mon, 10 Feb 2025
भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजों का असर पंजाब की राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि बहुत जल्द पंजाब में भी बड़ा राजनीतिक परिवर्तन होगा।
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास गारंटी करार दिया है। उन्होंने दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है, यह भाजपा की नीतियों और जनता के विश्वास की जीत है।
बड़ौली ने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर लगाए गए झूठे आरोपों का करारा जवाब दिल्ली की जनता ने अपने मत से दिया है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनी है, जिससे विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
पंजाब में भी बदलाव के संकेत
भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजों का असर पंजाब की राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि बहुत जल्द पंजाब में भी बड़ा राजनीतिक परिवर्तन होगा और जनता को आम आदमी पार्टी की नाकामियों से मुक्ति मिलेगी।