मोगा सेक्स कांड: 18 साल पुराने मामले में एसएसपी, एसपी व दो इंस्पेक्टरों की सजा पर फैसला आज

मोगा सेक्स स्कैंडल: एसएसपी, एसपी और दो इंस्पेक्टरों की सजा पर फैसला आज, 18 साल पुराना मामला
हिंदी टीवी न्यूज़, मोहाली Published by: Megha Jain Updated Mon, 07 Apr 2025
पंजाब के चर्चित 18 साल पुराने मोगा सेक्स स्कैंडल मामले में दोषी पंजाब पुलिस के चार अधिकारियों को आज मोहाली सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा सजा सुनाई जाएगी।
कुख्यात मोगा सेक्स स्कैंडल मामले में पंजाब के चार पूर्व पुलिस अधिकारियों को आज सजा सुनाई जाएगी। विशेष न्यायाधीश-द्वितीय राकेश गुप्ता ने भ्रष्टाचार और जबरन वसूली में इन्हें दोषी माना था। दोषियों को इस मामले में शुक्रवार को सजा सुनाई जानी थी, लेकिन बहस पूरी नहीं होने के चलते आज सजा टाल दी गई। अब दोषियों को आज सजा सुनाई जाएगी।
दोषी ठहराए गए अधिकारियों में मोगा के तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देविंदर सिंह गरचा, मोगा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) परमदीप सिंह संधू, मोगा के तत्कालीन स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) रमन कुमार और मोगा के तत्कालीन एसएचओ पुलिस स्टेशन सिटी मोगा इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह शामिल हैं। अदालत ने देविंदर सिंह गरचा और पीएस संधू को भ्रष्टाचार निवारण (पीसी) अधिनियम की धारा 13(1)(डी) के साथ धारा 13(2) के तहत दोषी पाया।