Gadar 2: ये हैं सनी देओल की ‘गदर 2’ से पहले की दर्जन भर हिट फिल्में, सबकी कमाई मिलाकर भी 300 करोड़ नहीं

फिल्म ‘गदर 2’ की कामयाबी का कारवां सोमवार को भी शानदार तरीके से जारी रहा। फिल्म के अगले दो दिन में ही 400 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर जाने के आसार बनने लगे हैं। 65 साल के हो चुके अभिनेता सनी देओल ने 5 अगस्त 1983 को बतौर हीरो रिलीज अपनी पहली फिल्म ‘बेताब’ से लेकर इस साल 11 अगस्त 2023 को रिलीज हुई फिल्म ‘गदर 2’ तक कुल 60 फिल्मों में काम किया है। लेकिन, क्या आपको पता है कि अगर सनी देओल की पिछले 40 साल में रिलीज सारी हिट फिल्मों की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हुई कमाई को जोड़ दिया जाए तो भी वह फिल्म ‘गदर 2’ की अकेले की कमाई के बराबर नहीं है। चलिए आपको बताते हैं सनी की अब तक की हिट फिल्मों की कमाई के बारे में..
अगले दो दिन में 400 करोड़


फिल्म | घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई |
गदर एक प्रेम कथा (2001) | 76.88 |
यमला पगला दीवाना (2011) | 55.28 |
बॉर्डर (1997) | 39.76 |
इंडियन (2001) | 24.22 |
जिद्दी (1997) | 18.39 |
जीत (1996) | 16.13 |
घातक (1996) | 15.24 |
डर (1993) | 10.74 |
घायल (1990) | 09.50 |
त्रिदेव (1989) | 08.50 |
बेताब (1983) | 06.75 |
दामिनी (1993) | 06.50 |
पाप की दुनिया (1988) | 04.50 |
(सभी आंकड़े करोड़ रुपये में)