Farmers Protest Live: किसान वापस लाैटे
![Kissan](https://www.hinditvnews.co.in/wp-content/uploads/2024/12/kissan.jpg)
Farmers Protest Live: किसान वापस लाैटे, सरवण सिंह पंधेर बोले-आंसू गैस और वाटर कैनन प्रयोग से 15 घायल
हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Sat, 14 Dec 2024
पंजाब के किसान फरवरी से अपनी मांगों को लेकर शंभू बाॅर्डर पर बैठे हैं। किसान दो बार दिल्ली कूच का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन दोनों बार हरियाणा पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया था। आज फिर किसान दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं।
किसान लाैट गए हैं
किसान वापस चले गए हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि अगली रणनीति जल्द ही बताएंगे।
आंसू गैस के 30 से ज्यादा गोले दागे गए
हरियाणा की तरफ से अभी तक 30 से ज्यादा आंसू गैस के गोले दागे जा चुके हैं। 15 से ज्यादा किसान जख्मी हो चुके हैं।
किसानों ने बैरिकेड्स तोड़ने का किया प्रयास
एक बार फिर से किसानों ने कुंडी डालकर बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने आंसू गैस और पानी का प्रयोग किया। दो किसान घायल हुए हैं। एम्बुलेंस से भेजा गया है।
ड्रोन से छोड़े जा रहे आंसू गैस के गोले
हरियाणा की तरफ से ड्रोन द्वारा भी आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। इसमें एक किसान बुरी तरह ज़ख्मी हुआ है। प्रशासन के पास एम्बुलेंस भी खत्म हो गई। अब किसान अपनी प्राइवेट गाड़ियों से घायलों को अस्पताल ले जा रहे हैं।
रुक-रुककर पानी की बाैछार
हरियाणा पुलिस की तरफ से किसानों पर रुक-रुककर पानी की बाैछार की जा रही है।
पुलिस पर गंदा पानी फेंकने का आरोप
किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने आरोप लगाया कि पुलिस की तरफ से गंदा पानी फेंका जा रहा है। केमिकल वाला स्प्रे किया जा रहा है।
किसानों में भगदड़
पुलिस की कार्रवाई से किसानों में भगदड़ मच गई है। कई किसानों के घायल होने की सूचना है।
किसानों पर वाटर कैनन का प्रयोग
पुलिस ने किसानों पर वाटर कैनन का प्रयोग किया है। इसके अलावा आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। इसमें एक किसान घायल हो गया है।
किसान-पुलिस फिर आमने-सामने
किसान आगे जाने के लिए रास्ता मांग रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि किसान दिल्ली जाने की अनुमति दिखाएं और आगे जाएं।