Fatehabad: टोहाना में किसानों की महापंचायत आज
Fatehabad: टोहाना में किसानों की महापंचायत आज, राकेश टिकैत के पहुंचने की संभावना
हिंदी टीवी न्यूज़, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by:Megha Jain Updated Sat, 04 Jan 2025
टोहाना महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय स्तर के नेता राकेश टिकैत सहित कई बड़े किसान नेता भी भाग लेंगे। इसके बाद किसानों द्वारा 9 जनवरी को पंजाब के मोगा में किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी।
टोहाना के रतिया रोड स्थित एडिशनल अनाज मंडी में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान महापंचायत का आयोजन रखा गया है। इस महापंचायत में हरियाणा, पंजाब, यूपी सहित विभिन्न राज्यों से किसानो के पहुंचने की संभावना है। महापंचायत के संयोजक भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर नैन है, जो स्वयं सुबह जल्दी अनाज मंडी में पहुंचकर तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।
फिलहाल किसानों का महापंचायत स्थल पर पहुंचना जारी है। बताया जा रहा है कि इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय स्तर के नेता राकेश टिकैत सहित कई बड़े किसान नेता भी भाग लेंगे। इसके बाद किसानों द्वारा 9 जनवरी को पंजाब के मोगा में किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। इस महापंचायत के माध्यम से किसानों द्वारा एमएसपी लागू करने की मांग, नई कृषि नीति का विरोध किया जाएगा।