Himachal Weather News: हिमाचल में 15 नवंबर से बदलेगा मौसम,
Himachal Weather News: हिमाचल में 15 नवंबर से बदलेगा मौसम, इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना Himachal Weather News हिमाचल प्रदेश में 15 नवंबर से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि अधिक वर्षा और हिमपात की संभावना नहीं है। प्रदेश के ऊना जिले में 10 दिन तक घना कोहरा रहने की संभावना है। मंडी कांगड़ा और हमीरपुर जिले शिमला से अधिक ठंडे हैं।
HighLights
- ऊना में 10 दिन तक घना कोहरा पड़ने की संभावना
- मंडी, कांगड़ा व हमीरपुर जिले शिमला से अधिक ठंडे
- हमीरपुर, मंडी व बिलासपुर में कोहरे का येलो अलर्ट
हिमाचल में 15 नवंबर से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी हिमालय में 14 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। हालांकि इस दौरान अधिक वर्षा व हिमपात के आसार नहीं हैं। कांगड़ा व कुल्लू में हल्की वर्षा, लाहुल स्पीति, चंबा व कुल्लू के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ के हल्के फाहे गिर सकते हैं।
अन्य क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना नहीं
प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में वर्षा व हिमपात की संभावना नहीं है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में सुबह कोहरा पड़ना जारी है। ऊना जिला में 10 दिन तक घना कोहरा पड़ने की संभावना है।
मंडी, कांगड़ा व हमीरपुर जिले शिमला से अधिक ठंडे है। बुधवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 10.6, मंडी का 9.3 और कागंडा व हमीरपुर का 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
इन जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्टमौसम विभाग ने हमीरपुर, मंडी व बिलासपुर के कई क्षेत्रों में 17 नवंबर तक कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण प्रदेश में सुबह और शाम ठंड काफी बढ़ गई है। दोपहर को धूप लोगों को परेशान कर रही है। करीब डेढ़ माह से वर्षा न होने से किसान व बागवान परेशान हैं। आने वाले दिनों में वर्षा नहीं हुई तो किसानों व बागवानों की मुश्किल बढ़ सकती है।
प्रमुख शहरों में तापमान
स्थान न्यूनतम अधिकतम शिमला 10.6 20.6 कल्पा 1.5 18.7 केलंग 0.4 14.9 बिलासपुर 12.4 28.4 कांगड़ा 9.3 26.1 हमीरपुर 9.6 26.0 मंडी 9.3 25.3 मनाली 5.2 18.5 सोलन 7.5 26.0 चंबा 9.4 26.4 (तापमान डिग्री सेल्सयस में)
शुष्क ठंड से नहीं मिलेगी राहत
प्रदेश में शुष्क ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिन तक मंडी, बिलासपुर, ऊना और कुछ अन्य स्थानों पर सुबह व शाम घना कोहरा छाया रहेगा। इससे यातायात सेवाएं प्रभावित होंगी। 15 व 16 नवंबर को एक-दो ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और वर्षा की संभावना है।