Ind Vs Eng: विशाखापट्टनम में Yashasvi Jaiswal ने बल्ले से मचाया गदर, दोहरा शतक जड़ विराट-रोहित के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री
Yashasvi Jaiswal double hundred against England यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाप दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा है। उन्होंने विशाखापट्टनम में 277 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। इस दौरान युवा बल्लेबाज ने 72.66 की स्ट्राइक रेट से 19 चौके और 7 छक्के लगाए। उन्होंने सिर्फ 6 टेस्ट मैचों की 20 पारियों में यह कारनामा करके दिखाया है।
HIGHLIGHTS
- यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा है
- उन्होंने में 277 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किय
- वह विराट कोहली, रोहित शर्मा और अग्रवाल के बाद डब्ल्यूटीसी में दोहरा शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। Yashasvi Jaiswal maiden double hundred against England: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा है। उन्होंने विशाखापट्टनम में 277 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया।
यशस्वी की कमाल पारी
इस दौरान युवा बल्लेबाज ने 72.66 की स्ट्राइक रेट से 18 चौके और 7 छक्के लगाए। उन्होंने सिर्फ 6 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में यह कारनामा करके दिखाया है। जायसवाल 290 गेंदों में 209 रन बनाकर एंडरसन के हाथों अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौट गए।
2023 में किया डेब्यू
यशस्वी ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 171 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के खिलाफ इस पारी से पहले यह यशस्वी के टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। इस दोहरे शतक के साथ ही यशस्वी टेस्ट करियर में अपने 600 रन भी पूरे कर लिए हैं।