Nayab Singh Saini Oath Ceremony: हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी
Nayab Singh Saini Oath Ceremony: हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी, दूसरी बार ली पद की शपथ
हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Thu, 17 Oct 2024
Haryana CM Nayab Singh Saini Oath Ceremony News in Hindi: हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। चुनाव से कुछ समय पहले अल्पकाल के लिए सीएम पद संभालने वाले नायब सैनी आज दोबारा सीएम पद की शपथ लेेंगे। पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी भी इस दाैरान माैजूद रहेंगे।
रादाैर के विधायक श्याम सिंह राणा बने मंत्री
श्याम सिंह राणा ने मंत्रीपद की शपथ ली
अरविंद शर्मा ने ली पद की शपथ
गोहाना के विधायक अरविंद शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली।
फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल बने मंत्री
दूसरी बार विधायक बने विपुल गोयल ने मंत्री पद की शपथ ली।
महीपाल ढांडा ने ली शपथ
महीपाल ढांडा ने मंत्री पद की शपथ ली।
बादशाहपुर के विधायक राव नरबीर सिंह बने मंत्री
बादशाहपुर के विधायक राव नरबीर सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।
कृष्णलाल पंवार ने मंत्री पद की शपथ ली
कृष्णलाल पंवार ने मंत्री पद की शपथ ली।
अनिल विज ने पद की शपथ ली
नायब सैनी के बाद अनिल विज ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। विज अंबाला कैंट से सातवीं बार विधायक बने हैं। विज मनोहर सरकार में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री थे।
नायब सैनी ने पद की शपथ ली
नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सीएम पद की शपथ ली। सैनी लाडवा से विधायक हैं।
पीएम मोदी मंच पर पहुंचे
पीएम नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच गए हैं।
आठ राज्य मंत्रियों के नाम आए सामने
राज्य मंत्री होंगे
श्याम सिंह राणा
रणबीर गंगवा
कृष्ण कुमार बेदी
श्रुति चौधरी
आरती राव
गौरव गौतम
राजेश नागर