Sanjay Singh Arrest:दिल्ली में AAPका प्रदर्शन
Sanjay Singh Arrest Live: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली में AAP का प्रदर्शन, सुरक्षाकर्मियों से भिडे़ कार्यकर्ता
Delhi Liquor Policy Case Live: दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार (चार अक्टूबर) को लंबी पूछताछ के बाद राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) को गिरफ्तार कर लिया। रिमांड में लेने के लिए ईडी आज आप नेता को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी।
AAP MP Sanjay Singh Arrest Live Update: दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार (चार अक्टूबर) को लंबी पूछताछ के बाद राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) को गिरफ्तार कर लिया। रिमांड में लेने के लिए ईडी आज आप नेता को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी।
बता दें कि संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक 14 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। संजय सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विश्वासपात्र हैं। इसलिए उनकी गिरफ्तारी से अब आम आदमी पार्टी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
AAP Sanjay Singh Live: संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ता और समर्थक आज गुरुवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। भीड़ बढ़ती जा रही है। इसलिए सुरक्षा के इंतजाम बढ़ रहे हैं। दीन दयाल उपाध्याय मार्ग के यातायात को बंद कर दिया गया है। बीजेपी मुख्यालय जाने के रास्ते को बंद कर दिया गया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय घेराव करने की तैयारी में हैं।
पिछले चार दिन से चल रहा तानाशाही का तांडव- गोपाल राय
दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, “पिछले चार दिन से तानाशाही का तांडव चल रहा है, जो पत्रकार पूछते हैं गरीबी, महंगाई के मामले पर उस पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया जाता है। आज खबर मिल रही है कि डीएमके के नेताओं पर छापेमारी, जब तक भाजपा के हार की गारंटी नहीं हो जाएगी तब तक यहीं सिलसिला चलता रहेगा। बात मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह की नहीं , बल्कि भाजपा वाले कह रहे हैं कि वह केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाले हैं।”
संजय सिंह की गिरफ्तारी क्यों हुई, देश जानना चाहता है- गोपाल राय
दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, “कल बुधवार को जिस तरह से भाजपा के इशारे और मोदी के आदेश पर संजय सिंह के घर पर शाम तक ईडी की छापेमारी चलती रही। घर का चप्पा चप्पा छाना गया, कुछ नहीं मिला तो गिरफ्तारी क्यों हुई, यह देश जानना चाहता है?”
Sanjay Singh Arrest Live: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भड़के फारुख अब्दुल्ला
नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने संजय सिंह की गिरफ्तारी को दुखद बताते हुए कहा कि वह सरकार के कई कृत्यों के खिलाफ संसद में काफी मुखर रहे हैं। वे लंबे समय से केंद्र सरकार की नजरों में थे क्योंकि वे एक प्रखर वक्ता हैं। दरअसल, उनकी गिरफ्तारी चुनाव से पहले का शक्ति प्रदर्शन है। मैं इसका विरोध करता हूं।
Sanjay Singh Arrest Live: भाजपा ने सीएम केजरीवाल से मांगा इस्तीफा
दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आज गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता राजघाट पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार की सद्बुद्धि के लिए राजघाट पर बापू की समाधि के आगे प्रार्थना की। साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है।
संजय सिंह की पेशी के बीच SC से AAP को मिली बड़ी राहत
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस खन्ना ने स्पष्ट किया कि हमने आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाने या नहीं बनाने के संबंध में सवाल नहीं किया था। मीडिया ने गलत तरीके से रिपोर्ट पेश की। दरअसल कल बुधवार को सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद आइएएनएस समचार एजेंसी के द्वारा जारी रिपोर्ट में यह बताया गया था कि आबकारी घोटाले में आम आदमी पार्टी का नाम क्यों नहीं है?
Delhi Liquor Policy Case Live: AAP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर जमा हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ये लोग आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
Delhi Liquor Policy Case Live: दिल्ली की जनता को केजरीवाल के भ्रष्ट शासन से मिले मुक्ति- भाजपा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आबकारी घोटाला मामले में संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “दिल्ली की जनता को अरविंद केजरीवाल के भ्रष्ट शासन से मुक्ति मिले, इसके लिए दिल्ली के हमारे सांसद और विधायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर प्रार्थना सभा करेंगे।”
मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई फिर से शुरू की है।
Sanjay Singh Arrest Live: संजय सिंह की गिरफ्तारी किस आधार पर हुई, प्रमाण दें: आतिशी
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार सुबह प्रेस वार्ता कर संजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए एक बार फिर से भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा, “संजय सिंह को किस आधार पर गिरफ्तार किया गया, इसके सबूत दिए जाएं। अगर उनके घर से एक रुपया भी मिला हो बताएं। उन्हें सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वे पीएम मोदी के भ्रष्टाचार पर लगातार आवाज उठा रहे थे। आतिशी के बाद मंत्री गोपाल राय ने भी प्रेस वार्ता कर कमोबेश यही बातें दोहराईं।” अभी थोड़ी देर में आप के कार्यकर्ता इस गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन भी करेंगे।