Shimla: वायरल की चपेट में आए सीएम सुखविंद्र सुक्खू

Shimla: वायरल की चपेट में आए सीएम सुखविंद्र सुक्खू, आज के कार्यक्रम स्थगित
हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 10 Feb 2025
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू वायरल संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसके चलते सीएम के आज के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू वायरल संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसके चलते सीएम के आज के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर के अंतर्गत नादौन क्षेत्र के संजय पुरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 57 वर्षीय संजय पुरी का महाकुंभ स्नान के दौरान देहांत हो गया।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति की प्रार्थना की है। उन्होंने शोकग्रस्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की है। संजय पुरी अपने परिवार के साथ महाकुंभ स्नान पर गए थे, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।