Shimla: CM सुखविंद्र सुक्खू ने मनाया 61वां जन्मदिवस, कार्यकर्ताओं ने डाली नाटी

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने ओकओवर में मनाया 61वां जन्मदिवस, पार्टी कार्यकर्ताओं ने डाली नाटी
हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Wed, 26 Mar 2025
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को राजधानी शिमला स्थित सरकारी आवास ओकओवर में अपना 61वां जन्मदिवस मनाया।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को राजधानी शिमला स्थित सरकारी आवास ओकओवर में अपना 61वां जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर केक भी काटा। सीएम की पत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर भी माैजूद रहीं। मुख्यमंत्री को कई मंत्री, विधायक और नेता बधाई देने पहुंचे। इस दाैरान समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं ने नाटी भी डाली।
वहीं सचिवालय अधिकारी व कर्मचारी संगठन ने सचिवालय से मालरोड, फिर ओकओवर तक वॉक कर सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। विभिन्न क्षेत्रों तथा वर्गों के लोगों ने मुख्यमंत्री के निवास ओक ओवर में जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की।